Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया, पीएमओ ने किया मुआवजे का ऐलान

PM Modi Amit Shah on Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को दुर्गा पूजा के दौरान हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया है.

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा

पीएमओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि प्रधानमंत्री ने कोलकाता हादसे में जान गंवाने वालों के निकट परिजनों को प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए दिये जायेंगे.

मोदी बोले- कोलकाता में हुआ हादसा बेहद दुखद

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- कोलकाता में हुआ हादसा बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत, अस्पताल पहुंचे सीएम शुभेंदु अधिकारी

अमित शाह ने दुर्घटना को दुखद बताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा- अभी-अभी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ का अत्यंत दु:खद समाचार मिला. इस संबंध में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी से बात की. हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.

अस्पताल जाकर घायलों से मिलेंगे अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि प्रशासन द्वारा घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है. पश्चिम बंगाल के अपने कल के सभी कार्यक्रम स्थगित कर अस्पताल जाकर घायलों से मिलूंगा. मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में भगदड़, ममता बनर्जी बोलीं- मुझे गहरा दुख और सदमा पहुंचा, कुणाल घोष ने सरकार पर बोला हमला

The post पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया, पीएमओ ने किया मुआवजे का ऐलान appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles