Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में सड़क किनारे युवक का शव मिला:परिजनों ने जमीन विवाद में रिश्तेदार पर हत्या का लगाया आरोप


देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में अंधरीगादर से कोरीडीह जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के जोरमो गांव निवासी पिंटू यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता विनोद यादव ने बताया कि उनका बेटा पिंटू यादव बिहार में जेसीबी चालक के रूप में काम करता था। वह हर दिन की तरह काम पर गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद अंधरीगादर से कोरीडीह जाने वाली सड़क के किनारे उसका शव मिला।विनोद यादव ने अपने रिश्तेदार रोहित यादव पर बेटे पिंटू की हत्या का आरोप लगाया है। लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विनोद यादव के अनुसार, इसी विवाद के चलते रोहित यादव अक्सर पिंटू को जान से मारने की धमकी देता था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इसी रंजिश के कारण पिंटू की हत्या की गई है और उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जसीडीह थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles