Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में कॉलेज के पास अज्ञात युवक का शव मिला:बथनाहा थाना क्षेत्र में पुलिस जांच में जुटी, पहचान की कोशिश जारी


सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र स्थित धुरबासा कॉलेज के समीप गुरुवार शाम 7 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिला। कॉलेज से लगभग 50 मीटर की दूरी पर शव पड़े होने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बथनाहा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बथनाहा थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फॉरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles