![]()
सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र स्थित धुरबासा कॉलेज के समीप गुरुवार शाम 7 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिला। कॉलेज से लगभग 50 मीटर की दूरी पर शव पड़े होने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बथनाहा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बथनाहा थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फॉरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

