Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार:बिहार एसटीएफ ने मधुबनी से दबोचा, दिनदहाड़े 2 करोड़ की लूट हुई थी


दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड में बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कांड में अब तक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दिनदहाड़े 2 करोड़ के जेवर की लूट हुई थी। 4 अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया। ज्वेलरी के साथ अपराधी 10 लाख कैश लेकर भी फरार हो गए थे। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के सरसोपाही निवासी मिथिलेश पासवान के रूप में हुई है। एसटीएफ की टीम ने पंडौल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस लूटकांड का मुख्य सरगना लालू सिंह पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मिथिलेश पासवान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को गिरोह के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार एसटीएफ और दरभंगा पुलिस की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी कर रही है। दुकान के मालिक और ग्राहकों को बनाया था बंधक दरअसल, 3 अप्रैल को हथियारबंद अपराधियों ने शॉप में घुसकर दुकान के मालिक, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 700 ग्राम सोना, 20-25 किलो चांदी और 10 लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए थे। मामले में नगर थाना कांड संख्या 72/26, धारा 310(2)/311 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। अपराधियों ने 20 मिनट में वारदात को अंजाम दिया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles