Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में मिला 13 KG और 7 फीट लंबा अजगर:रिहायशी इलाके से सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू, फोन पर सूचना देने वाले के लिए बजवाई ताली


गिरिडीह शहर के धरियाडीह इलाके में शुक्रवार को एक सात फीट लंबा भारतीय अजगर मिला। सर्प मित्र रॉकी नवल अजगर का सफल रेस्क्यू किया साथ ही उन्होंने उस शख्स के लिए भीड़ से ताली भी बजवाई, जिसने उन्हें फोन कर अजगर के रेस्क्यू करने के लिए सूचना दी। रॉकी नवल ने बताया कि जहां लोग सांप को देखते ही उसे मार डालते हैं, इस अजगर को बचाने के लिए कॉल करना बड़ी बात है। रॉकी नवल के अनुसार, इस अजगर का वजन लगभग 13 किलोग्राम है। दरअसल, आवासीय क्षेत्र के पास झाड़ियों में अजगर दिखने से लोगों में हड़कंप मच गया। विशालकाय अजगर को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास रहने वाले लोग अपने बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए। लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी स्थानीय निवासियों ने तुरंत सर्प मित्र रॉकी नवल को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रॉकी नवल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके बाद रॉकी नवल ने सावधानी और धैर्य के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ देर की मशक्कत के बाद अजगर को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़ लिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में उसे उसके प्राकृतिक आवास के अनुकूल स्थान पर छोड़ दिया गया। अजगर एक शक्तिशाली शिकारी होता है सर्प मित्र रॉकी नवल ने बताया कि पकड़ा गया भारतीय अजगर एक दुर्लभ वन्यजीव है, जो अब कम देखने को मिलता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रजाति के सांप में जहर नहीं होता, लेकिन यह एक शक्तिशाली शिकारी होता है। यह छोटे जानवरों और बच्चों के लिए खतरा बन सकता है, इसलिए ऐसे सांप दिखने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सांप दिखे तो उसे मारने का प्रयास बिल्कुल न करें: रॉकी नवल उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे मारने का प्रयास बिल्कुल न करें। ऐसा करने से इंसान और वन्यजीव दोनों के लिए खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने सलाह दी कि सबसे पहले सुरक्षित दूरी बनाएं और तुरंत सर्प मित्र या संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित लोग मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू कर सकें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles