![]()
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक पुलिस गश्ती वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बालपुर-सीसई मुख्य मार्ग पर उस समय हुआ जब पुलिस का गश्ती दल दिघवा पानी टंकी के पास हुई एक अन्य सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक विशाल पेड़ से टकरा गया। चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर इतनी भीषण थी कि गश्ती गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान एसआई अजय कुमार गोड़ (बाँका जिले के भीलसेन अमरपुर गांव निवासी), ड्राइवर रवींद्र मांझी (बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी), सिपाही बासुदेव बैठा (मीरगंज थाना क्षेत्र के प्रयाग समइल गांव निवासी) और सिपाही अमितेश कुमार के रूप में हुई है। आनन-फानन में गोपालगंज के सदर अस्पताल पहुंचाया सभी घायल जवानों को आनन-फानन में गोपालगंज के सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका आपातकालीन उपचार शुरू कर दिया है और सभी घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति को स्थिर बनाए रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

