Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

2 ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंसा ड्राइवर;मौत:कैमूर में लोहे के पुर्जे काटकर निकाला गया शव, पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में लिया


कैमूर के कुदरा थाना के पास NH-19 पर दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। यह हादसा सासाराम से मोहनिया की ओर जाते समय हुआ। मृतक चालक की पहचान हजारीबाग (झारखंड) निवासी राकेश कुमार (30) के रूप में हुई है। कुदरा थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि एक खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से पीछे वाली ट्रक का अगला केबिन पूरी तरह टूट गया। टक्कर के बाद चालक केबिन में फंस गया था। लोहे के पुर्जे काटकर निकाला गया शव स्थानीय लोगों और पुलिस ने करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद लोहे के पुर्जे काटकर उसे बाहर निकाला। हालांकि, तब तक गंभीर चोटों के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य किया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेजा है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles