Tuesday, October 13, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भू-माफिया के घर 3 डीएसपी के नेतृत्व में रेड:मोतिहारी में 27 लाख कैश, हथियार, शराब और 15 करोड़ के जमीन के कागजात मिले; बेटा गिरफ्तार


मोतिहारी में जमीन माफिया के विरुद्ध पुलिस ने सोमवार रात कार्रवाई की है। तीन डीएसपी के नेतृत्व में कुख्यात भू-माफिया राकेश शर्मा के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में कैश, हथियार और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। कार्रवाई के दौरान भू-माफिया के बेटे साहिल शर्मा को मौके से गिरफ्तार किया गया है। घटना छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर स्थित राकेश शर्मा के आवास की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उसके घर में अवैध हथियार और जमीन के फर्जी दस्तावेज रखे गए हैं। 4 घंटे तक 3 डीएसपी के नेतृत्व में रेड सूचना के आधार पर रात करीब 12 बजे 10 गाड़ियों से तीन डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची। करीब चार घंटे तक चली इस छापेमारी में पुलिस ने हर बिंदु की गहनता से जांच की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2 राइफल, 2 पिस्टल, करीब 100 कारतूस, 6 ब्रांडेड शराब की बोतलें, 65 से अधिक जमीन की रजिस्ट्री डीड के कागजात जिनका मूल्य 15 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है और 27 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। जमीन पर कब्जा और फर्जी रजिस्ट्री का मामला दर्ज पुलिस सूत्रों के अनुसार राकेश शर्मा लंबे समय से जमीन के अवैध कारोबार में सक्रिय था। उस पर जमीन पर कब्जा, फर्जी रजिस्ट्री और लोगों को धमकाने के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रख रही थी। छापेमारी के दौरान राकेश शर्मा घर पर नहीं मिला, लेकिन उसका बेटा साहिल शर्मा मौजूद था, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध। वहीं बरामद जमीन के कागजातों की भी सत्यता जांची जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और फरार भू-माफिया राकेश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जिले के भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles