Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्घटना के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पदमा थाना परिसर में परिजनों और ग्रामीणों का प्रदर्शन


भास्कर न्यूज | पदमा 30 जून की देर शाम हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय शशि कुमार चंद्रवंशी की गुरुवार देर रात रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक शशि कुमार पदमा थाना क्षेत्र के पदमा टांगरी मोहल्ला का निवासी था। शुक्रवार को रिम्स, रांची में पोस्टमार्टम के बाद शव पदमा थाना लाया गया। जहां मृतक के परिजनों और भारी संख्या में ग्रामीणों ने कथित आरोपी बाइक चालक की गिरफ्तारी, उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, उचित कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के समय बाइक पदमा स्थित झारखंड पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पुलिसकर्मी नागेश्वर राय का पुत्र आशीष राय चला रहा था। प्रदर्शन के दौरान सीडीपीओ राधा प्रेम किशोर बरही, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार एवं पदमा थाना (ओपी) प्रभारी संचित कुमार दुबे ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कार्रवाई तथा परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles