भास्कर न्यूज | विष्णुगढ़ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 जैसे अति महत्वपूर्ण सरकारी कार्य में घोर लापरवाही बरतने का एक बड़ा मामला सामने आया है। विष्णुगढ़ के अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने +2 उच्च विद्यालय, विष्णुगढ़ के प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक् त, हजारीबाग को पत्रांक 476, दिनांक 01 जुलाई 2026 के माध्यम से एक आधिकारिक पत्र भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते 30 जून 2026 को वरीय पदाधिकारी-सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी और अंचल अधिकारी द्वारा दोपहर 12:00 बजे विष्णुगढ़ +2 उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था। इस निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम को भारी अव्यवस्था देखने को मिली। निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि पुनरीक्षण कार्य के लिए तय समय (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक) के बीच स्कूल खुला रहना चाहिए। इसके बावजूद पूरा विद्यालय परिसर बंद पाया गया। स्कूल बंद होने के कारण मतदान केंद्र संख्या 417, 418, 419, 420 और 421 के बूथ लेवल अधिकारी असुविधा के बीच बाहर फर्श पर बैठकर काम करने को मजबूर हुए। अंचल अधिकारी ने अपने पत्र में इसे अत्यंत गंभीर मामला बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के निर्वाचन कार्य में इस तरह की बाधा डालना और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन करना प्राचार्य की घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। इस कृत्य से न केवल निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ है, बल्कि प्रशासनिक छवि भी धूमिल हुई है। इसी के मद्देनजर उपायुक्त से आरोपी प्राचार्य के खिलाफ तत्काल प्रभाव से अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है। हजारीबाग| उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से स्वीकृत विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एनआरईपी, जिला परिषद, भवन प्रमंडल, विशेष प्रमंडल की वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26, 2026-27 की स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। सती ने संबंधित विभागों के कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया। कार्यस्थल पर नियमित मौजूदगी रहे। संवेदकों के काम की लगातार निगरानी हो। गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा। मानक के अनुरूप काम नहीं होने पर संवेदक का परफॉर्मेंस सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाए। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 की लंबित योजनाएं हर हाल में 15 अगस्त 2026 तक पूरी करने को कहा। वित्तीय वर्ष 2026-27 की स्वीकृत योजनाएं 26 जनवरी 2027 तक पूरी करने की समय-सीमा तय की। सभी विभागों को समय पर काम पूरा कराने का निर्देश दिया। काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में नए आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण पर भी निर्देश दिए गए। सभी नए आंगनवाड़ी भवनों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगेगा। तड़ित चालक भी लगाया जाएगा। भवन टिकाऊ रहे। प्राचार्य बोले- सारे आरोप बेबुनियाद हैं : अपने ऊपर लगे आरोपों को प्राचार्य फणीश्वरनाथ खारिज करते हुए कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। जब प्रशासनिक टीम स्कूल पहुंची तो खुला हुआ था। इसकी गवाही स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे देंगे।


