Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बक्सर पावर प्लांट कर्मी 28 जून से लापता:दोस्त के पास मिला मोबाइल, परिजन ने आवेदन देकर पुलिस से युवक की बरामदगी की गुहार लगाई


बक्सर के चौसा स्थित पावर प्लांट में कार्यरत एक युवक 28 जून से लापता है। इटाढ़ी प्रखंड के परासी गांव निवासी हिमांशु उपाध्याय ड्यूटी खत्म होने के बाद से घर नहीं लौटे हैं। परिजनों ने कई दिनों तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर शुक्रवार को मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर युवक की बरामदगी की गुहार लगाई है। हिमांशु के बड़े भाई ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि हिमांशु 28 जून को चौसा पावर प्लांट में अपनी ड्यूटी पर गए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे, तो परिवार चिंतित हो गया। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच, हिमांशु का मोबाइल फोन उनके सहकर्मी अनूप उपाध्याय के पास मिला। परसिया दलसागर निवासी अनूप उपाध्याय ने पूछताछ में बताया कि यह मोबाइल उसे किसी अन्य युवक ने दिया था, लेकिन उसने उस युवक की पहचान या हिमांशु के ठिकाने के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। परिजन को अनहोनी की आशंका मोबाइल मिलने के बाद परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। परिवार के अनुसार, हिमांशु पहले कभी बिना बताए इतने दिनों तक घर से बाहर नहीं रहे थे, जिससे उनकी अनुपस्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने परिजनों का आवेदन स्वीकार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब लापता युवक तक पहुंचने के लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है और उससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। परिजन प्रशासन से हिमांशु उपाध्याय को जल्द से जल्द ढूंढ निकालने की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles