Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में RBL बैंक कैशियर की मौत:बाथरूम से निकलते ही बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने शौचालय सील किया


सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र स्थित भपटियाही बाजार में शनिवार सुबह आरबीएल बैंक के ब्रांच कैशियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर वार्ड-07 निवासी श्रवण पासवान के रूप में हुई है। वह भपटियाही में किराये के कमरे में रहकर बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत थे। बाथरूम से बाहर निकलने के बाद तबीयत खराब हुई जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह श्रवण पासवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि जिस बाथरूम से बाहर निकलने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई, उसी के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाथरूम को एहतियातन सील कर दिया गया साथ ही, जिस बाथरूम से निकलने के बाद कैशियर की मौत हुई, उसे भी एहतियातन सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही बाथरूम को खोला जाएगा। भपटियाही थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक से मौत का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पूरी तरह स्वस्थ थे श्रवण पासवान श्रवण पासवान अपने पीछे पत्नी आशा देवी, बेटी माही कुमारी (8) और बेटे शिरियांश कुमार (6) को छोड़ गए हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि श्रवण पूरी तरह स्वस्थ थे, इसलिए उनकी अचानक हुई मौत से सभी स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles