Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग के बरकट्ठा में जंगली हाथियों का हमला:एक को कुचल कर मार डाला, दूसरा गंभीर; कई संपत्तियों को पहुंचाया नुकसान


हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड में शुक्रवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने कई गांवों में उत्पात मचाया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सबसे पहले हाथियों का झुंड चुगलामो पंचायत के केंदुआ गांव पहुंचा, जहां उन्होंने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस दौरान रूपलाल यादव नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में लोग भयभीत होकर अपने घरों में दुबक गए। रात के अंधेरे में अचानक हाथियों के गांव में घुस आने से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। आसपास के क्षेत्रों में पहले से हाथियों की गतिविधियों की आशंका थी। पीडीएस दुकानदार को गंभीर रूप से किया घायल केंदुआ में घटना के बाद हाथियों का झुंड तुर्कबाद होते हुए गैड़ा गांव की ओर बढ़ गया। यहां पीडीएस दुकानदार युगल पासवान हाथियों के हमले की चपेट में आ गए। हमले में उनका एक हाथ टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गैड़ा के उप मुखिया चंद्रदीप पाण्डेय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि यह इलाका हाथियों का रूट है, जहां से झुंड अक्सर छहरियामो पहाड़ की ओर जाता है। वन विभाग सक्रिय, दुकानों को भी नुकसान हाथियों का झुंड आगे बढ़ते हुए बसरामो गांव भी पहुंचा, जहां कुर्बान मियां की दुकान को नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने दुकान में रखे सामान को बिखेर दिया। खाद्य सामग्री खा गए, जिससे दुकानदार को आर्थिक क्षति हुई। घटना के दौरान वन विभाग की टीम भी पूरी रात सक्रिय रही और हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। वहीं, उप मुखिया चंद्रदीप पाण्डेय ने मृतक के परिजनों, घायल युगल पासवान और अन्य प्रभावित लोगों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles