Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में 12 हजार लीटर देसी शराब नष्ट:बांग्ला पहाड़ के जंगल में पुलिस का एक्शन, तीन अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त


औरंगाबाद के देव प्रखंड अंतर्गत कंचनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। बांग्ला पहाड़ के जंगल में संचालित तीन अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 12 हजार लीटर जावा महुआ नष्ट किया और मौके से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब भी बरामद की। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब कारोबारी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। कंचनपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बांग्ला पहाड़ के जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अवर निरीक्षक रामभजन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जंगल में छापेमारी की गई। मौके पर पहुंचने पर सूचना सही पाई गई। तस्करों की तलाश में छापेमारी जारी पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन अवैध शराब भट्टियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। साथ ही करीब 12 हजार लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। इसके अलावा तैयार अवैध महुआ शराब भी जब्त की गई। पुलिस के पहुंचते ही शराब कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई और वे जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि फरार शराब तस्करों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles