Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में 8 जुलाई को रोजगार शिविर:SBI लाइफ में 55 पदों पर भर्ती, ₹25 हजार तक वेतन मिलेगा


बांका जिला नियोजनालय द्वारा 8 जुलाई 2026 को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से एक दिवसीय नियोजन सह रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई परिसर, तेलिया स्थित जिला नियोजनालय में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इस रोजगार शिविर के माध्यम से विकास प्रबंधक, जीवन मित्र और विक्रय पदाधिकारी के कुल 55 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण से लेकर स्नातक तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 25 से 35 वर्ष तय की गई है। व्यय सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 20 हजार से 25 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पेट्रोल और मोबाइल व्यय सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल बांका जिला ही रहेगा। रोजगार शिविर में भाग लेने की अपील की
जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से इस रोजगार शिविर में भाग लेने की अपील की है। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां, आधार कार्ड तथा रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो लेकर निर्धारित तिथि और समय पर शिविर स्थल पर पहुंचने को कहा गया है। यह शिविर बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे जिले के शिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles