
Purulia Crime News: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत डिमडिहा गांव में रविवार को तालाब के किनारे एक वृद्ध महिला का निर्वस्त्र और रक्तरंजित (खून से लथपथ) शव बरामद हुआ. वह शनिवार रात से ही लापता थीं. रविवार को ग्रामीणों ने उनका शव बेहद वीभत्स हालत में देखा. मृतका के परिजनों ने बलात्कार के बाद सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.
शनिवार रात घर से निकली थी महिला
स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार सुबह जब ग्रामीण तालाब की ओर गये, तो उनकी नजर किनारे पड़े एक शव पर पड़ी. महिला के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और उनके सिर व शरीर से खून बहकर आसपास फैल गया था.
घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी
घटना की सूचना पुरुलिया मुफस्सिल थाने को दी गयी. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी (अनुशासन एवं प्रशिक्षण) सैकत स्वर्णकार और पुरुलिया मुफस्सिल थाना प्रभारी विभास राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत इलाके को घेर लिया और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया.
इसे भी पढ़ें : डानकुनी टोल प्लाजा पर फिल्मी स्टाइल में दबोचा गया कुख्यात मिनी फिरोज, दर्ज हैं 37 मुकदमे
Purulia Crime News: मानसिक समस्या से पीड़ित थीं वृद्धा
मृतका के भाई ने बताया कि तलाक के बाद से ही उनकी बहन मायके में रह रही थीं. उन्हें हल्की मानसिक समस्या थी. शनिवार रात को उन्होंने अपनी बहन को तालाब की ओर जाते देखा था. भाई ने उन्हें आवाज भी लगायी, लेकिन वह नहीं रुकीं. परिजनों ने सोचा कि वह रोज की तरह कुछ देर में वापस आ जायेंगी, लेकिन पूरी रात बीत जाने के बाद सुबह उनकी मौत की खबर आयी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यौन हिंसा की भी जांच कर रही है पुलिस
परिजनों का आरोप है कि महिला को अकेले पाकर किसी ने उनकी बेरहमी से हत्या की है. साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को निर्वस्त्र हालत में तालाब किनारे फेंक दिया. जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में NIA का एक्शन : SIR के दौरान जजों को बंधक बनाने के मामले में मालदा का सायेम चौधरी गिरफ्तार
आमता बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 2 मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार
The post वृद्धा का खून से लथपथ निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी, डीएसपी ने घटनास्थल पर की जांच appeared first on Prabhat Khabar.


