Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार के 12 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट:60kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना, 10 दिन तक रुक-रुककर होती रहेगी बरसात


बिहार में एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगी। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की गतिविधियां अब पूरे राज्य में तेज हो जाएगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले 10 दिनों तक राज्य में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के अलावा राज्य के 26 जिलों के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। बीते 24 घंटे में पटना समेत 7 जिलों में बारिश हुई। सुपौल और बेगूसराय में दिनभर बादल छाए रहे। वहीं, 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ रोहतास सबसे गर्म जिला रहा। जबकि पटना का टेंपरेचर 35 डिग्री के आसापस बना रहा। मौसम बदलने की क्या है वजह मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी ट्रफ बिहार समेत पूर्वी भारत में नमी पहुंचा रही है। इसी वजह से मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है और अगले कई दिनों तक बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सिस्टम के प्रभाव से बिहार में गरज-चमक और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। देखें मौसम से जुड़ी कुछ तस्वीरें… पटना में आज कैसा रहेगा मौसम पटना में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ एक या दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। अगले 10 दिनों तक कैसा रहेगा मानसून विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 7 से 10 दिनों के दौरान मानसून सक्रिय रहेगा और कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज हो सकती है। हालांकि पूरे जुलाई महीने में सामान्य से कम बारिश रहने का अनुमान अभी भी बरकरार है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles