![]()
दरभंगा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार टाइल्स मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप के घायल हैं। मृतक की पहचान मो. सनाउल्लाह उर्फ सोनू के तौर पर हुई है। घर में कमाने वाला इकलौता थ। चार बहनें और एक भाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। घायल मो. सीलम और खुर्शीद का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तीनों चिल्हा दिलावरपुर से काम करके एक ही गाड़ी से घर लौट रहे थे। घटना लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य सड़क पर निमैठी चौक के पास की है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। अभी तक परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मुआवजे की मांग हादसे की सूचना पर जिला परिषद प्रतिनिधि, जदयू नेता कमलेश मंडल और पंचायत समिति सदस्य अब्दुल कादिर मौके पर पहुंचे। सभी ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और सरकार से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

