Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जेएससीए: मैच को लेकर वीवीआईपी और खिलाड़ियों के लिए अलग रूट

जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने यातायात का विस्तृत प्लान जारी किया है। 9 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक निर्धारित मार्गों पर भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मैच के दौरान स्टेडियम के आसपास कई स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। इन गेटों के आगे आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा कर स्टेडियम तक पैदल जाना होगा। वहीं वीवीआईपी, खिलाड़ियों की बस और आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग मार्ग निर्धारित किया गया है। यह रूट शालीमार बाजार की ओर से सीधे जेएससीए स्टेडियम के नॉर्थ गेट और वेस्ट गेट तक पहुंचेगा। इस मार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। वीआईपी और वीवीआईपी पास वाले वाहन शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान और पारस अस्पताल होकर स्टेडियम के नॉर्थ गेट के पास निर्धारित पार्किंग तक पहुंच सकेंगे। मैच के दिन सुजाता चौक से धुर्वा तक विभिन्न मार्गों पर छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। इसके अलावा ऑटो, टोटो और अन्य सवारी वाहनों का परिचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। वहीं कडरू ब्रिज, कडरू कटिंग और अरगोड़ा चौक भी इसमें शामिल हैं। 1. साउथ और साउथ-ईस्ट गेट: दर्शक धुर्वा गोलचक्कर, जवाहर स्टेडियम और मियां मार्केट की ओर से प्रभात तारा मैदान पार्किंग पहुंच सकते हैं। वाहन पार्क करने के बाद पैदल स्टेडियम जाना होगा। जरूरत पड़ने पर डीएवी स्कूल, जवाहर स्टेडियम और संत थॉमस स्कूल की पार्किंग का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। 2. वेस्ट गेट: दर्शक धुर्वा गोलचक्कर, वीर कुंवर सिंह चौक, धुर्वा बस स्टैंड या सैम्बो कैंप मोड़ होते हुए सखुआ मैदान पार्किंग पहुंचेंगे। इसके भर जाने पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की पार्किंग का इस्तेमाल किया जा सकेगा। 3. नॉर्थ गेट: दर्शक हाईकोर्ट के सामने हेलीपैड मैदान में वाहन पार्क कर तिरिल मोड़ और जेएससीए नॉर्थ गेट की ओर से स्टेडियम पहुंच सकेंगे। मैच को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। लोगों से अपील है कि चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल न करें। विशेष परिस्थिति में ही चारपहिया वाहन लेकर निकलें। निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें। पुलिस के निर्देशों का पालन करें। राकेश सिंह, ट्रैफिक एसपी, रांची

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles