Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा:पति ने चरित्र संदेह में गला दबाकर की हत्या, नाले से मिला सड़ा-गला शव


गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। हरकटवा नाला से सड़े-गले अवस्था में शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतका के पति मुन्नालाल किस्कू को गिरफ्तार कर लिया। पीरटांड़ थाना में 5 जुलाई 2026 को कांड संख्या 23/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया। प्रेम विवाह के बाद बढ़ा शक जांच के दौरान आरोपी मुन्नालाल किस्कू ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि 9 मार्च 2026 को उसने प्रेम प्रसंग के बाद भावनपुर की युवती से विवाह किया था। शादी के बाद से ही उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और वह अक्सर उसे लेकर शंकित रहता था। घटना वाले दिन पत्नी के मोबाइल पर किसी अन्य युवक का फोन आया, जिससे वह आक्रोशित हो गया। गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को हरकटवा नाला में ले जाकर घास से ढंक दिया, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद वह घर लौटकर सामान्य व्यवहार करता रहा, जिससे किसी को घटना की भनक नहीं लगी। पुलिस ने बरामद किए साक्ष्य, जेल भेजा गया आरोपी पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या स्थल को चिन्हित किया और आसपास की झाड़ियों से मृतका की गुलाबी रंग की चप्पल भी बरामद की। इसके अलावा आरोपी का ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है, जो जांच में अहम साक्ष्य माना जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी 19 वर्षीय मुन्नालाल किस्कू है। उसके पिता का नाम गोराचंद किस्कू है। वह धावाटांड, टोला हरकटवा का निवासी है। छापेमारी दल में एसडीपीओ आबिद खान, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles