Monday, July 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुष्कर्मी ने बेहोश बच्ची को बोरे में डालकर तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज है दरिंदगी की कहानी

दुष्कर्मी ने बेहोश बच्ची को बोरे में डालकर तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज है दरिंदगी की कहानी

कोलकाता से श्रीकांत शर्मा की रिपोर्ट

Baruipur case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में 11-12 साल की मासूम के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया गया. बच्ची के साथ हुई बेरहमी की पर्तें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ हुए दरिंदगी की वह तस्वीर सामने आयी है जो लोगों की रूह का कंपा दे. रविवार को काटापुकुर मुर्दाघर में बरुईपुर कांड की मृत बच्ची के शव का ऑटोप्सी किया गया था.

बच्ची के सिर पर घाव मिले

शुरुआती रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुष्कर्म और सिर पर गंभीर चोट लगने से बच्ची बेहोश हो गयी थी. हवस को मिटाने के बाद दरिंदों ने सबूत मिटाने के लिए बच्ची को जीवित अवस्था बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया. दरिंदगी के बाद बच्ची बेहोश हो गयी थी. सूत्रों के मुताबिक, ऑटोप्सी रिपोर्ट में बच्ची के सिर पर घाव का उल्लेख है, जानकारों का कहना है कि यह घाव सर पर किसी चीज से या फिर घुसा मारने से हुआ होगा. इसके साथ ही बच्ची के शरीर के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान का उल्लेख है.

शरीर के कई हिस्सों पर खरोंच

इस रिपोर्ट ने छोटी बच्ची के साथ हुई बेरहमी की ओर साफ संकेत कर दिया है. शरीर के कई हिस्सों पर खरोंच और काटने के निशान भी हैं. रिपोर्ट में एंटीमॉर्टम ड्राउनिंग का जिक्र है, यानी लड़की के सिर पर चोट लगने के बाद उसे तालाब में फेंके जाने पर भी वह जिंदा थी. लड़की के पेट और फेफड़ों में पानी मिला. शुरुआती ऑटोप्सी रिपोर्ट में बताया गया है कि लड़की की मौत सिर के घाव से ज्यादा खून बहने और डूबने से हुई.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जन्मदिन का उपहार खरीदने घर से निकली थी बच्ची

उल्लेखनीय है कि चार जुलाई ( शनिवार) दोपहर को बच्ची, अपनी एक सहेली के जन्मदिन का उपहार खरीदने घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. रविवार (5 जुलाई) सुबह सूर्यपुर हाट इलाके के एक तालाब से बोरे में बंद बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. परिजनों ने चार लोगों पर अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है.

Also Read: पश्चिम बंगाल में दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड का शुभारंभ, पांच मिनट में पहुंचेगी डायल 112 पुलिस

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles