![]()
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां बांकीपुर उपचुनाव से पहले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को कोर्ट में पेश होना होगा। सांसद संजय जायसवाल के मानहानि केस में कोर्ट ने नोटिस जारी कर 28 जुलाई को उन्हें पेश होने को कहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार को अचानक पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. बांकीपुर उपचुनाव- RJD ने रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए RJD ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यहां से रेखा कुमारी गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। रेखा गुप्ता पिछले विधानसभा चुनाव में भी RJD की ओर से उम्मीदवार थीं। वहीं, बांकीपुर सीट पर उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस और RJD में ठन गई है। कांग्रेस इसे अपनी परंपारिक सीट बता रही है। पूरी खबर पढ़ें 2. BDO की पत्नी को सीढ़ियों पर घसीटते दिखे ससुरालवाले दरभंगा के जाले प्रखंड के BDO मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की 4 जुलाई को संदिग्ध मौत हुई थी। अमृता की मौत के बाद दो 2 वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग अमृता के साथ मारपीट कर रहे हैं फिर उसे सीढ़ियों से घसीटा जा रहा है। अमृता के घर वालों का दावा है कि ये वीडियो कन्हौली स्थित BDO के घर का है। पूरी खबर पढ़ें 3. नीतीश कुमार अचानक पहुंचे जदयू कार्यालय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार को अचानक पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जन सुनवाई को लेकर चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनका यह औचक दौरा संगठन को और सक्रिय बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 4. दुबई से आए पति ने पत्नी का काटा गला मुजफ्फरपुर में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मृत महिला की पहचान रेंकू देवी (26) के रूप में हुई है। आरोपी पति मनोज दुबई में रहकर काम करता था। रविवार को वो दुबई से अपने ससुराल पहुंचा था। हत्या से पहले उसने पत्नी को गहने पहनने को कहा। उसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेतकर मार डाला। पूरी खबर पढ़ें 5. बेसुध पड़ी पत्नी, हॉस्पिटल जाने की बजाए पति ने फोटो ली बक्सर की महिला की यूपी के लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी के सिर्फ 4 महीने बाद नवविवाहिता की मौत को लेकर मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान सोनाली (24) के रूप में हुई है, जो खड़हाटांड़ गांव के रहनेवाले वीरेंद्र ओझा की बेटी थी। पूरी खबर पढ़ें 6. सदर अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर बना रील स्टूडियो सीवान के मॉडल सदर अस्पताल में महिला का ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी के समय वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है। ऑपरेशन थिएटर में महिला चिकित्सक डॉ रुबीना और स्टाफ नर्स सविता ऑपरेशन में व्यस्त हैं, जबकि एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार कुछ दूरी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ऑपरेशन थिएटर में मौजूद कोई व्यक्ति वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें 7. जमीन पर कब्जा करने आए 17 अपराधी अरेस्ट पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में 31 कट्ठा जमीन पर कथित कब्जा करने की कोशिश को पुलिस और एसटीएफ ने विफल कर दिया। संयुक्त कार्रवाई में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 12 पेशेवर अपराधी बताए जा रहे हैं। रामकृष्णा नगर के दारोगा हेमंत झा के आवेदन पर सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. पुल के नीचे मिला मजदूर का शव, चाकू के निशान नालंदा में एक मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अड्डा पुल के नीचे शव मिला है। मृतक की पहचान औंगारी के रानीपुर गांव निवासी महेश चौधरी के पुत्र निरंजन चौधरी(35) के रूप में हुई है। वर्तमान में पत्नी और बच्चों के साथ कटहल टोला में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना सोहसराय थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें 9. राजद स्थापना दिवस कार्यक्रम में मंच पर मचा ‘घमासान’ नालंदा के आईएमए हॉल में रविवार को आरजेडी के 30वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान मंच पर प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव और पार्टी के नेता अरुण कुमार उर्फ कल्लू मुखिया के बीच हुई तीखी बहस हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के अधिकांश हिस्सों में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना बिहार के अधिकांश हिस्सों में कल यानी मंगलवार को मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। वहीं कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवा और बीजली गिरने की भी आशंका है। अधिकतम तापमान लगभग 33°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रहने का अनुमान है।

