Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में बेकाबू स्कॉर्पियो गंडक नहर में गिरी:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, क्रेन की मदद से बाहर निकली गाड़ी


गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र में बघउच गंडक नहर पुल के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी। बघउच गंडक नहर पुल के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। वाहन के पानी में समाने से ठीक पहले चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। ग्रामीणों ने तुरंत कुचायकोट थाना पुलिस को सूचित किया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत कुचायकोट थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद नहर के गहरे पानी में डूबी स्कॉर्पियो को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई – कुचायकोट थानाध्यक्ष पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-28P-3165 है। पुलिस अब इस नंबर के आधार पर जिला परिवहन कार्यालय (DTO) के रिकॉर्ड से गाड़ी के मालिक और उसके पते का पता लगा रही है। कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि वाहन को नहर से बाहर निकाल लिया गया है और किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मालिक और चालक की पहचान कर रही है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles