![]()
बेतिया जिले की लौरिया थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 119.7 लीटर विदेशी शराब बरामद की और दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल एक मैजिक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है। बरामद शराब को वाहन की बॉडी में बेहद चालाकी से छिपाकर रखा गया था, ताकि जांच के दौरान पुलिस की नजर से बचाया जा सके। नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर लौरिया-बगहा मार्ग स्थित मोर बेलवा के समीप नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बगहा की ओर से आ रही मैजिक पिकअप (वाहन संख्या BR22GC7190) को रोका गया। प्रारंभिक जांच में चालक केबिन से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। हालांकि, वाहन पर संदेह होने के कारण उसकी पिछली बॉडी की गहन तलाशी ली गई। कुल 119.7 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई तलाशी के दौरान वाहन की बॉडी में विशेष रूप से छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 180 एमएल क्षमता वाली 8 पीएम फ्रूटी ब्रांड की 590 बोतलें और 375 एमएल क्षमता वाली रॉयल स्टेज ब्रांड की 36 बोतलें शामिल थीं। कुल 119.7 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान शनिचरी थाना क्षेत्र के बेलबागी गांव निवासी रामचंद्र मुखिया के 26 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत मुखिया और मझौलिया थाना क्षेत्र के डुमरी महनवा गांव निवासी विंध्याचल मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र राजू मुखिया के रूप में हुई है। संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जब्त मैजिक पिकअप का चालक इंद्रजीत मुखिया ही वाहन का मालिक है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उनसे शराब की इस खेप के स्रोत और संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

