Sunday, October 18, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में पेड़ से टकराई बाइक:10वीं के छात्र की मौत, घर का इकलौता लड़का था; चचेरे भाई की हालत नाजुक


भागलपुर में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार नाबालिग छात्र की मौत हो गई, जबकि दो दोस्त घायल हैं। घायलों में से एक की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान पीयूष कुमार(16) के तौर पर हुई है।10वीं क्लास में पढ़ता था। घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के तरछा गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार, पीयूष शाम के समय अपने चचेरे भाई मनीष के साथ बाइक से नदी किनारे घूमने गया था। साथ में एक दोस्त भी था। इसी दौरान रास्ते में एक मोड़ के पास बाइक पेड़ से टकरा गई। पीयूष के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि मनीष भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पीयूष की मौत हो गई। मनीष का इलाज जारी है। हादसा कैसे हुआ, परिजनों को भी स्पष्ट जानकारी नहीं पीयूष की मौत के बाद घर में मातम पसरा है। परिजनों के मुताबिक, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पूरी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। रास्ते में पेड़ से टकराने की बात सामने आई है, लेकिन घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पंजाब में मजदूरी करते हैं पिता पीयूष के पिता सुनील यादव पंजाब में मजदूरी करते हैं। परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए वह गांव से दूर रहकर मेहनत करते हैं। पीयूष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे परिवार को काफी उम्मीदें थीं। उसकी मौत से माता-पिता के सपने टूट गए हैं। पड़ोसी ने कहा- परिवार का इकलौता लड़का था वहीं, पड़ोसी पंकज यादव ने बताया कि पीयूष परिवार का इकलौता लड़का था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, चचेरे भाई मनीष के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। फिलहाल मनीष का इलाज जारी है। हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles