![]()
रिटायर्ड न्यायिक अधिकारी नलिन कुमार बने सदस्य
झारखंड के रीयल एस्टेट सेक्टर और घर खरीदारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने लंबे इंतजार के बाद झारखंड भू-संपदा नियामक प्राधिकरण (झारेरा) को स्थायी और पूर्णकालिक नेतृत्व दे दिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर 1989 बैच के सेवानिवृत्त आईपीएस और राज्य के पूर्व डीजीपी अजय कुमार सिंह को झारेरा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी नलिन कुमार को प्राधिकरण का सदस्य बनाया गया है। यह पहला मौका है, जब किसी आईपीएस अधिकारी को झारेरा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे प्राधिकरण के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है। झारेरा के गठन के बाद आरएस. पोद्दार इसके पहले अध्यक्ष बने थे। उनके बाद पिछले पांच वर्षों से अध्यक्ष का पद प्रभार के भरोसे चल रहा था।

