Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रातसीली गांव के डाढ़ी बगीचा में भाजपा की बैठक संपन्न, जी राम जी योजना को लेकर विमर्श किया


डुमरी|डुमरी के रातसीली गांव के डाढ़ी बगीचा में प्रखंड स्तरीय भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंडल अध्यक्ष जवाहर कवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड स्तर पर पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए तथा मनरेगा की जगह आई जी राम जी योजना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मंडल अध्यक्ष जवाहर कवर ने कहा कि जी राम जी योजना मजदूरों के लिए काफी लाभकारी योजना है। पहले इसे मनरेगा के नाम से जाना जाता था, जिसे केंद्र सरकार द्वारा अब जी राम जी योजना नाम दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस योजना को लेकर लोगों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है उन्होंने बताया कि पहले मजदूरों को 100 दिनों का काम दिया जाता था, जबकि नई योजना के तहत मजदूरों को 125 दिनों का रोजगार और एक सप्ताह के भीतर मजदूरी भुगतान करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही पार्टी को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया, ताकि संगठन को और सशक्त बनाया जा सके बैठक में शत्रुध्न सिंह, पवन केशरी, राजेश केशरी, जगरनाथ भगत, प्रदीप प्रसाद, प्रदीप नायक, ज्योति बहेर देवी, विकास कवर, लक्ष्मण नगेसिया, विजय भगत, सुखराम नायक, संदीप बड़ाइक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles