Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टाटा-कांड्रा रोड पर हादसा; दो युवकों की गई जान:आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, चालक फरार, पुलिस ने ट्रक जब्त किया


सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। घटना छोटा गम्हरिया के निर्मल पथ के सामने घटी। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार ट्रक (MH12LT-8538) ने बाइक (JH05DN-3281) को इतनी जोर से टक्कर मारी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में 22 वर्षीय मोहम्मद निसार की मौत हो गई। वह कपाली ओपी के अंसार नगर का रहने वाला था। दूसरे युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम हादसे में घायल दूसरे युवक गौसनगर के 18 वर्षीय मोहम्मद रेहान को स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी एंबुलेंस से टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया। हालांकि गंभीर रूप से घायल रेहान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक फॉल्स सीलिंग का काम करते थे। देर रात काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद काफी देर तक न तो एंबुलेंस मौके पर पहुंची और न ही पुलिस। जिससे घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल सका। इस देरी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, चालक फरार घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles