Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में 10 जुलाई को जॉब कैंप:सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पदों पर इंटरव्यू; 22,500 रुपए तक मिलेगी सैलरी


दरभंगा में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार (10 जुलाई 2026) को एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त श्रम भवन लहेरियासराय स्थित कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। जहां प्राइवेट कंपनी (Guardians Security and Facilities Pvt. Ltd) में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 50 पदों पर भर्ती होगी। योग्यता एवं आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक पास आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से हर महीने 18,500 से 22, 500 रुपए सैलरी(CTC) दी जाएगी। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर खुद से पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कैंप पूरी तरह से निशुल्क है, एक रुपए भी देने की जरूरत नहीं है। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज बायोडाटा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड रंगीन फोटो (05)

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles