Thursday, September 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गावां सीओ के कथित दुर्व्यवहार पर मुखिया संघ का धरना:सार्वजनिक माफी की मांग पर अड़े जनप्रतिनिधि, बोले- माफी तक जारी रहेगा आंदोलन


गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड में अंचल अधिकारी (सीओ) के कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यह धरना गुरुवार से प्रखंड मुख्यालय परिसर में चल रहा है। इसमें गावां प्रखंड की कई पंचायतों के मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं। वे सीओ से सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं। मुखिया संघ के मुताबिक, यह मामला बिरने पंचायत के मुखिया चंदन कुमार यादव और अंचल अधिकारी अभिषेक कुमार के बीच बातचीत के दौरान सामने आया। संघ का आरोप है कि किसी प्रशासनिक काम को लेकर बात करते समय सीओ ने मुखिया के साथ ‘तुम-तड़ाक’ की भाषा का इस्तेमाल किया और अभद्र तरीके से बात की। चुने हुए प्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार गलत जनप्रतिनिधियों का कहना है कि चुने हुए प्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार गलत है। यह जनप्रतिनिधियों के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गावां मुखिया संघ के सदस्यों में गुस्सा फैल गया। इसके बाद संघ ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना शुरू करने का फैसला किया। धरनास्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने बताया कि मुखिया जनता द्वारा चुने जाते हैं। वे पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं। इसलिए अधिकारियों से सम्मानजनक व्यवहार की उम्मीद की जाती है। मुखिया संघ के अध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि जब तक अंचल अधिकारी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ ने बताया कि यह धरना किसी निजी विवाद के लिए नहीं, बल्कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़ा है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से उनकी मांग पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है। धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों के जुटने से प्रखंड मुख्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। संघ ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित पहल करने की मांग भी की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles