Thursday, September 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में करेह नदी में मिला युवक का शव:घिवाही घाट पर स्नान करने गए लोगों ने देखा, 2 दिन पहले हुआ था लापता


समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर प्रखंड से गुजरने वाली करेह नदी के घिवाही घाट के पास गुरुवार दोपहर नदी में उपलाता हुआ एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार दोपहर कुछ लोग घिवाही घाट की ओर स्नान करने गए थे। इसी दौरान घाट से कुछ दूरी पर नदी में एक युवक का शव उपलाता हुआ दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो सकी। मूर्ति विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना शिवाजी नगर थाने की पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि दो दिन पहले हायाघाट चीनी मिल के पास कृष्ण जन्माष्टमी मेले के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक के लापता होने की बात सामने आई थी। स्थानीय लोगों को आशंका है कि नदी में मिला शव उसी युवक का हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शिवाजी नगर पुलिस ने हायाघाट थाने की पुलिस को भी घटना की जानकारी दी है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। शिवाजी नगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। नदी में उपलाता हुआ एक युवक का शव मिला है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles