Thursday, September 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार:बोकारो में 3 महीने से फरार था पूर्व पति, दूसरी शादी के बाद दे रहा था धमकी


बोकारो पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। बालीडीह थाना पुलिस ने चंदनकियारी के बाभनडांगरा निवासी राजा बाबू दास को चास के धर्मशाला मोड़ से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजा बाबू दास और शिकायत करने वाली महिला पहले पति-पत्नी थे। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि बालीडीह थाना क्षेत्र के करहरिया गांव की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर साइबर अपराध से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी राजा बाबू दास का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बाद में दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद वह महिला को उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। हालांकि, आरोपी अपना ठिकाना बदलकर करीब तीन महीने तक पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चास के धर्मशाला मोड़ पर पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध से जुड़े मामलों में आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles