Thursday, September 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दहेज के लिए पत्नी-बच्चों को घर में बंद किया:किशनगंज में पुलिस ने छुड़ाया, बाद में आरोपी पति ने तोड़फोड़ कर हमला भी किया


किशनगंज के ढेक्सरा वार्ड नंबर 10 में एक पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी पत्नी और चार बच्चों को घर में बंद कर दिया। उसने दरवाजे पर ताला जड़ दिया और खुद फरार हो गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाला। सुमेरा खातून की शिकायत पर पुलिस ने पति इब्राहिम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुमेरा ने बताया कि 12 साल पहले उनकी शादी ढेक्सरा ठउवापाड़ा निवासी नईमुद्दीन के बेटे इब्राहिम से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। मौके पर पहुंचकर सभी को निकाला बाहर शादी के शुरुआती कुछ साल सब ठीक रहा, लेकिन बाद में इब्राहिम ने पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। वह सुमेरा को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने लगा। सुमेरा का आरोप है कि पति ने पहले भी उनकी हत्या की कोशिश की थी। 5 सितंबर को इब्राहिम ने सुमेरा और बच्चों को घर में बंद कर दिया था। वह दरवाजे पर ताला लगाकर चला गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को बाहर निकाला। अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे पत्नी और बच्चे पुलिस के जाने के बाद इब्राहिम गुस्से में आ गया। उसने घर के सारे सामान तोड़ दिए और घर को खराब कर दिया। जब सुमेरा ने इसका विरोध किया, तो वह धारदार कचिया लेकर पत्नी और बच्चों पर हमला करने लगा। सुमेरा ने किसी तरह अपनी और बच्चों की जान बचाई। इस घटना के बाद सुमेरा और उनके बच्चों को घर लौटने में डर लग रहा है। वे अपनी सुरक्षा की मांग कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles