Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आय से अधिक संपत्ति मामले में मद्य निषेध इंस्पेक्टर के घर EOU का छापा, मुंगेर समेत कई ठिकानों पर कार्रवाई

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

Munger EOU Raid : मुंगेर शहर के लल्लू पोखर स्थित एक मकान में गुरुवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी की. बताया जा रहा है कि यह मकान मद्य निषेध विभाग में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत अंकेश राज गौर उर्फ मुकेश गौर से जुड़ा है. कार्रवाई के दौरान ईओयू की टीम ने मकान के विभिन्न हिस्सों की गहन जांच की और दस्तावेजों का सत्यापन किया. सुरक्षा व्यवस्था के लिए सदर एसडीओ और पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहे.

लल्लू पोखर स्थित मकान में सुबह से चली जांच

गुरुवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान ईओयू की टीम ने लल्लू पोखर स्थित मकान की विस्तृत तलाशी ली. छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में इस कार्रवाई की चर्चा होती रही. अधिकारियों ने मकान से जुड़े दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की भी जांच की.

मध्य निषेध इंस्पेक्टर से जुड़ा बताया जा रहा मकान

सूत्रों के अनुसार, जिस मकान में छापेमारी हुई वह मद्य निषेध विभाग में इंस्पेक्टर अंकेश राज गौर उर्फ मुकेश गौर से संबंधित है. वर्तमान में उनकी तैनाती सिवान जिले में बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ईओयू यह जांच कर रही है कि उनकी आय के मुकाबले संपत्ति अधिक तो नहीं है.

पत्नी के नाम खरीदा गया था मकान

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मकान कुछ माह पहले मुकेश गौर ने अपनी पत्नी के नाम से खरीदा था. बताया जा रहा है कि मकान की खरीद करोड़ों रुपये में हुई थी और इन दिनों भवन का रीमॉडलिंग कार्य भी चल रहा है. मकान शहर के लल्लू पोखर सहनी टोला निवासी एक व्यक्ति से खरीदा गया था.

सुरक्षा के बीच चली कार्रवाई

छापमारी के दौरान ईओयू की टीम.
छापमारी के दौरान ईओयू की टीम.

छापेमारी के दौरान सदर एसडीओ कुमार अभिषेक, स्थानीय पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे. पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी, ताकि जांच प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके.

कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक आर्थिक अपराध इकाई की टीम मुंगेर के अलावा सिवान और राज्य के पांच अन्य ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी कर रही है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक ईओयू की ओर से बरामदगी या जांच से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई थी. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

ये भी पढ़ें : लखीसराय के अलीनगर में विवाहिता की हत्या कर घर में दफनाया शव, पति गिरफ्तार

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles