Top 5 This Week

Related Posts

गैस एजेंसी-गोदामों को निशाना बनाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:मुजफ्फरपुर के गैस गोदाम में 10 दिन पहले की थी चोरी, गैस टंकी-कार जब्त


मुजफ्फरपुर पुलिस ने गैस एजेंसियों और गोदामों को निशाना बनाने वाले एक अंतरजिला गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि यह गिरोह लग्जरी कारों का उपयोग कर गैस एजेंसियों और गोदामों के गार्डों को बंधक बनाकर गैस सिलेंडर लूटने और चोरी करने की वारदातों को अंजाम देता था। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी 2026 को जैतपुर थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी के गोदाम में चोरी की घटना हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने गिरोह की तलाश शुरू की। गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच की घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सरैया एसडीपीओ सुश्री गरिमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें जिला आसूचना इकाई (DIU) और संबंधित थानों के अधिकारी शामिल थे। टीम तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच कर रही थी। 19 फरवरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सिक्कू कुमार (थाना-कुढ़नी), नरेश दास (थाना-मोतीपुर) और सूरज कुमार (थाना-तुर्की) के रूप में हुई है। बरामदगी और आगे की कार्रवाई गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लग्जरी कार, चोरी की गई गैस टंकी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह गिरोह केवल मुजफ्फरपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य जिलों में भी सक्रिय था और लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। इनका काम करने का तरीका काफी शातिराना था; ये पहले सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाते थे और फिर लग्जरी गाड़ियों का उपयोग कर सिलेंडर ले जाते थे, ताकि किसी को शक न हो। पुलिसकर्मियों को मिलेगा पुरस्कार एसएसपी ने इस सफल ऑपरेशन के लिए एसडीपीओ सुश्री गरिमा और उनकी पूरी टीम की सराहना की है। उन्होंने घोषणा की कि इस कार्रवाई में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। फिलहाल, गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

Spread the love

Popular Articles