Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Akhtarul Iman Announces AIMIM New Presidents, Demands Rizwan Probe

AIMIM ने सीमांचल के चार जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने गुरुवार को किशनगंज स्थित AIMIM कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। ये नियुक्तियां पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलो

.

किशनगंज जिले के लिए गुलाम हसनैन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पूर्णिया से शाहनवाज, कटिहार से आफताब कंचन और अररिया से इंजीनियर मंजूर आलम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने किशनगंज में इन नियुक्तियों की घोषणा की।

इस अवसर पर अख्तरुल ईमान ने बताया कि अभी केवल सीमांचल के चार जिलों के अध्यक्षों का चयन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जल्द ही बाकी सभी जिलों के लिए भी जिलाध्यक्षों का चुनाव करेगी।

अख्तरुल ईमान ने कोचाधामन में हुए रिजवान हत्याकांड की कड़ी निंदा की। उन्होंने बिहार पुलिस से अपील की कि इस मामले में त्वरित सुनवाई (एसपीडी ट्रायल) चलाकर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बिचौलिए केवल एक लड़के को फंसाना चाहते हैं और बाकी संलिप्त लोगों को बचा रहे हैं। उन्होंने इस हत्या में शामिल सभी लोगों को बेनकाब करने की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से अपने परिवार की अच्छे से देखभाल करने की अपील भी की। उन्होंने मोबाइल फोन के समाज पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समाज को अंदर से खोखला कर रहा है। इस दौरान, सभी नए जिलाध्यक्षों ने पार्टी का धन्यवाद किया और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का संकल्प लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles