Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला विधायक ने सदन में उठाई चैनपुर की आवाज, सरकार से की स्थाई डॉक्टरों की मांग


गुमला/चैनपुर|चैनपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली और डॉक्टरों की मनमर्जी का मामला अब झारखंड विधानसभा की दहलीज तक पहुंच गया है। गुमला विधायक भूषण तिर्की ने सदन में शून्यकाल के दौरान इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों की पीड़ा को सरकार के सामने रखा। विधायक भूषण तिर्की ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपे पत्र में स्पष्ट किया कि गुमला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चैनपुर अनुमंडल में चिकित्सकों की भारी कमी है। वर्तमान में अनुमंडल क्षेत्र के अस्पताल केवल प्रतिनियुक्ति के भरोसे चल रहा है जिससे ग्रामीणों को सुचारू इलाज नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने पुरजोर मांग की है कि यहां अविलंब स्थाई चिकित्सकों की व्यवस्था की जाए ताकि गरीब जनता को भटकना न पड़े। विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार को अवगत कराया कि डॉक्टरों की कमी के कारण चैनपुर जैसे आदिवासी बहुल इलाके के गरीबों को भारी आर्थिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।विधायक भूषण तिर्की ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि चैनपुर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यहाँ स्थायी चिकित्सकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles