Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत:विजयीपुर के बिलरुआ गांव में युवती भी झुलसी, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल


गोपालगंज के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बिलरुआ गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। इस घटना में एक युवती भी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बिलरुआ गांव निवासी राजमंगल यादव के रूप में हुई है। धान की रोपनी के समय हादसा जानकारी के अनुसार, मानसून की बारिश के बीच बिलरुआ गांव के कुछ ग्रामीण और किसान खेतों में धान की रोपनी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे खेत में जा गिरी। बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे राजमंगल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इसी हादसे में स्वर्गीय हरि यादव की बेटी अनिता कुमारी भी गंभीर रूप से झुलस गईं। युवती को पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने झुलसी युवती अनिता कुमारी को आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद मृतक राजमंगल यादव के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles