Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में गुफा से विस्फोटक सामग्री जब्त:लुटुआ के जंगल में नक्सलियों की साजिश नाकाम, 300 किलो विस्फोटक-175 डेटोनेटर बरामद


गयाजी के नक्सल प्रभावित रहे लुटुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक साजिश का भांडाफोड़ दिया। पहाड़ी और घने जंगली इलाके में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ व जिला पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। इस बात की पुष्टि लुटुआ थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने की है। डी/215 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि लुटुआ थाना क्षेत्र के भुसिया, महादेव स्थान, सिंघवा, बालीबथान, सिकारी कुआं और गुलरिया तरी पहाड़ी के जंगलों में विस्फोटक छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही सहायक कमांडेंट संजीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह करीब सर्च एंड डेस्ट्रॉय अभियान शुरू किया गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी टीम के साथ मौजूद रही। गुफा के अंदर मिली विस्फोटक साम्रगी करीब 7 घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के दौरान लडूइया पहाड़ स्थित सिंघवा इलाके के जंगल में एक गुफा पर अभियान दल को शक हुआ। जब सुरक्षा बलों ने गुफा की तलाशी ली तो अंदर छिपाकर रखी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। बरामद सामग्री में 175 कॉमर्शियल इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, करीब 300 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और लगभग 1000 मीटर कॉर्डेक्स वायर शामिल है। पुलिस व अर्धसैनिक बल का मानना है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक किसी बड़े हमले या सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की तैयारी की ओर इशारा करता है। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर ही बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को बुलाया गया। सभी मानकों का पालन करते हुए विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया, ताकि किसी भी तरह का खतरा न रहे। ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सघन कॉम्बिंग चलाया गया। आसपास के पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में भी संदिग्ध गतिविधियों की तलाश की गई। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों की चौकसी बढ़ा दी गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि समय रहते हुई इस कार्रवाई से नक्सलियों की बड़ी योजना विफल हो गई है। पुलिस ने इलाके के ग्रामीणों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस और सुरक्षा बलों को देने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles