Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ABVP Struggle Student Nation Interest Khil-Bakhri Award

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा खेलो बखरी प्रतियोगिता में सफल रहे दर्जनों प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मान पाकर विजेता प

.

छात्र हित और राष्ट्र हित का संगम है अभाविप

समारोह को संबोधित करते हुए आरएसएस के जिला संघचालक मनोरंजन कुमार वर्मा ने विद्यार्थी परिषद की वैचारिक यात्रा और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1949 से लेकर अब तक की अपनी लंबी यात्रा में परिषद की पहचान उसके राष्ट्रभक्ति के विचार और उसके प्रति प्रतिबद्धता से बनी है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कभी अपने लक्ष्य नहीं बदले और न ही विपरीत परिस्थितियों में अपनी कार्यपद्धति से कोई समझौता किया। स्थापना काल से ही यह संगठन छात्र हित और राष्ट्र हित के मुद्दों को देशव्यापी आंदोलनों के जरिए प्रमुखता से उठाता आ रहा है।

सभी को संबोधित करते हुए अतिथि।

सभी को संबोधित करते हुए अतिथि।

चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण की पहली पाठशाला

प्रांत सह मंत्री अनुपम झा ने कहा कि अभाविप व्यक्ति निर्माण की प्रथम पाठशाला है। यह संगठन छात्रों को जाति-धर्म से ऊपर उठाकर सामाजिक समरसता का पाठ पढ़ाता है। अभाविप देश के महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर छात्रों में राष्ट्रभक्ति का भाव पैदा करती है और व्यवस्था परिवर्तन में हमेशा एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में मौजूद स्टूडेंट्स और मुख्य अतिथि।

कार्यक्रम में मौजूद स्टूडेंट्स और मुख्य अतिथि।

शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनीष कुमार ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि आज के दौर में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेलकूद बेहद जरूरी है। छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए। समारोह को नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी, राजेश अग्रवाल, भोला चौधरी, जिला संयोजक अनुभव आनंद एवं रविंद्र कुमार ने भी संबोधित किया।

आयोजन को सफल बनाने में नगर मंत्री सौरभ कुमार, कार्यक्रम संयोजक दिलखुश कुमार, अमरनाथ पाठक, विनोद शर्मा, प्रिंस सिंह परमार, पवन सुमन, समीर श्रवण, बलराम, गौरव, विकास, पुष्पम, सुशांत, कृष्णा, आदित्य, राज, विकास एवं शिवम सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles