Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सुल्तानगंज में सड़क पर उतरे ग्रामीण:डायवर्सन की मांग को लेकर प्रदर्शन, घोरघट-मुंगेर मार्ग पर लगाया जाम; राहगीरों को परेशानी


भागलपुर के सुल्तानगंज में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गनगनिया पंचायत के घोरघट स्थित खड़िया-पिपरा मुख्य चौक पर गांव के लिए डायवर्सन (कट) नहीं दिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-80) के साथ-साथ घोरघट-मुंगेर मार्ग पर पूरी तरह से जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक जिला प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ‘हर दिन लोगों को परेशानी होती है’ प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश मुखिया संघ के उपाध्यक्ष एवं खड़िया पिपरा-पंचायत के मुखिया संजय कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि फोरलेन निर्माण के दौरान गांव जाने वाले मार्ग पर डायवर्सन नहीं दिए जाने से ग्रामीणों को प्रतिदिन काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव तक पहुंचने के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। पूर्व में भी इस समस्या को लेकर जिला पदाधिकारी से कई बार शिकायत की गई थी। उस समय प्रशासन की ओर से डायवर्सन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ‘शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ’ मुखिया संजय कुमार ने आगे कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, संबंधित मंत्री, स्थानीय विधायक सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को कई बार लिखित आवेदन भी भेजे गए, लेकिन किसी स्तर पर समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रशासन की लगातार उपेक्षा के कारण ग्रामीणों को मजबूर होकर सड़क जाम का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक भागलपुर और मुंगेर के जिला पदाधिकारियों की ओर से लिखित रूप में डाइवर्सन देने का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा। अपनी मांग पर अड़े ग्रामीण सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संजीव कुमार और थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रशासन की मौखिक आश्वासन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब केवल लिखित आदेश मिलने के बाद ही सड़क जाम समाप्त किया जाएगा। आंदोलन की चेतावनी जाम के दौरान यात्रियों को भीषण उमस और गर्मी के बीच घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ा। दोपहर में हल्की बारिश होने के बावजूद लोग जाम में फंसे रहे और कई यात्री भींगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार करते नजर आए। सड़क जाम के कारण आम लोगों, मरीजों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles