bhagalpur news. वार्ड 13 में प्याऊ निर्माण को लेकर विवाद, पार्षद ने उठाये वर्क ऑर्डर पर सवाल

Date:

bhagalpur news. वार्ड 13 में प्याऊ निर्माण को लेकर विवाद, पार्षद ने उठाये वर्क ऑर्डर पर सवाल

नगर निगम के वार्ड संख्या 13 में चार सार्वजनिक प्याऊ के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. संबंधित वार्ड पार्षद ने आरोप लगाया है कि उनकी सहमति के बिना निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है. वहीं, बबलू नामक व्यक्ति ने निगम प्रशासन को पत्र लिखा है और जिम्मेदार अधिकारियों पर जवाबदेही तय करने की जरूरत बतायी है. उन्होंने रंजीत गोप लेन के प्याऊ निर्माण पर आरोप लगाया है कि चयनित जगह पर नहीं बना कर मेरे घर के सामने गैर कानूनी तरीके से बनवाया जा रहा है. यह उचित नहीं है और जांच का विषय है. वर्क ऑर्डर और निर्माण पर उठे सवाल पार्षद रंजीत मंडल का कहना है कि चार प्याऊ निर्माण के लिए नगर निगम के अभियंता की ओर से एसडीओ प्रतिभा कुमारी के नाम से वर्क ऑर्डर जारी किया गया है. उनका आरोप है कि निर्माण करा रहे संबंधित व्यक्ति वार्ड में यह कह रहे हैं कि इस कार्य में पार्षद की कोई भूमिका नहीं है. पार्षद के अनुसार तीन दिन पूर्व एसडीओ प्रतिभा कुमारी ने दो प्याऊ के निर्माण पर रोक लगा दी थी. इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है. भूख हड़ताल की चेतावनी पार्षद ने मेयर भी गंभीर आरोप लगाये हैं. उनका कहना है कि वार्ड में गतिरोध उत्पन्न कर सामाजिक तनाव बढ़ाने की कोशिश की जा रही है. हालांकि, इस मामले में मेयर से बात नहीं हो सकी. उनकी ओर से फोन रिसीव नहीं किया गया. पार्षद ने सार्वजनिक रूप से चुनौती देते हुए कहा है कि यदि वैध वर्क ऑर्डर है तो उसे सार्वजनिक किया जाये. साथ ही चेतावनी दी कि दो दिनों के अंदर निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ तो वे नगर निगम परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

The post bhagalpur news. वार्ड 13 में प्याऊ निर्माण को लेकर विवाद, पार्षद ने उठाये वर्क ऑर्डर पर सवाल appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trump brings in new 10% tariff as Supreme Court rejects his global import taxes

The Supreme Court decision striking down some of Trump's...

bhagalpur news. भागलपुर हवाई अड्डा को लेकर सिविल विमानन विभाग ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

लंबे समय से उपेक्षित पड़े भागलपुर शहर स्थित हवाई...

Maharashtra’s Ladki Bahin Yojana: Waiting for ₹1,500

Radhika Kamble, 49, seethes with anger every time someone...

Oldest captains to win Player of the Match Award in ICC tournaments ft. Sikandar Raza and Rohit Sharma

In a tournament already filled with fairytale narratives,...
Join Us WhatsApp