कुढ़नी में लापता बच्चा घर से मिला:कमरे में रखे आलू के बोरे में फंसा था, पुलिस तलाशी के दौरान मिला

Date:


मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के छितरौली में शुक्रवार शाम एक पांच वर्षीय बच्चा लापता हो गया। डीलर चंदन राय के इकलौते पुत्र रीतिक कुमार उर्फ किट्टू कुमार शाम करीब पौने छह बजे से गायब थे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि बच्चा घर के आसपास खेल रहा था और अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी किट्टू का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुट गए। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित थे। बच्चे की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मनियारी-महुआ मार्ग पर कुलेशरा चौक के पास टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीपीओ पश्चिमी-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसी दौरान बच्चा अपने घर में ही आलू के एक बोरे में फंसा हुआ मिला। बच्चे के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

घाघरा साइंस कॉलेज के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

बगोदर| घाघरा साइंस कॉलेज बगोदर के भूगोल विभाग, सत्र...

Why Is Authum Investing ₹350 Crore in a Bankrupt Renewable Energy Company?

Synopsis: A non-banking finance company will invest Rs. 350...

The 70th Filmfare South Awards With Kerala Tourism: Everything You Need to Know Before The Big Night

The grand celebration of the South film industry is...
Join Us WhatsApp