Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता पुलिस के 2 IPS निलंबित, शुभेंदु पर की थी टिप्पणी

कोलकाता पुलिस के 2 IPS निलंबित, शुभेंदु पर की थी टिप्पणी

सोशल मीडिया पर ‘विवादित’ पोस्ट करने के मामले में कोलकाता पुलिस के 2 उपायुक्तों को निलंबित कर दिया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आंतरिक समीक्षा में दोनों पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया गतिविधियों से संबंधित नियमों के उल्लंघन का दोषी पाये जाने के बाद यह कार्रवाई की गयी.

सीनियर ऑफिसर के सोशल पोस्ट की होती है जांच

अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मियों, विशेष रूप से वरिष्ठ अधिकारियों को सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. ऐसी किसी भी सामग्री की नियमों के अनुसार जांच की जाती है, जिससे जनता की धारणा या पुलिस बल की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

2025 में WhatsApp ग्रुप में किया था पोस्ट

उन्होंने बताया कि निलंबित अधिकारियों में पुलिस उपायुक्त-तृतीय (उत्तर मंडल) विधान साहा और पुलिस उपायुक्त (बंदरगाह मंडल-द्वितीय) पार्थ प्रतिम दास शामिल हैं. दोनों अधिकारियों का निलंबन 2025 में पुलिस के एक ‘व्हाट्सऐप’ समूह में उनकी कथित टिप्पणियों से जुड़ा है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ की थी ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी

अधिकारी ने कहा- निलंबित अधिकारियों में से एक ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. शुभेंदु उस समय नेता प्रतिपक्ष थे और वह अब मुख्यमंत्री हैं. दूसरे अधिकारी ने उन टिप्पणियों का कथित तौर पर समर्थन किया था.

शिकायत मिलने के बाद शुरू हुई जांच

शिकायतें मिलने के बाद कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इसके बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित करने का फैसला किया. अधिकारी ने कहा- दोनों अधिकारियों के खिलाफ आगे विभागीय कार्यवाही की जायेगी.

ये भी पढ़ें: हुमायूं कबीर पर बंगाल पुलिस का एक्शन, शुभेंदु की चेतावनी के बाद दो आयोजक गिरफ्तार

कमिश्नर ने दिया था संयम बरतने का निर्देश

सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई ऐसे समय की गयी है, जब हाल में कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय कुमार नंद ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर कोई बयान देने या सामग्री पोस्ट करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी थी. नंद ने अधिकारियों से कहा था कि पुलिस बल के किसी सदस्य की अनुचित टिप्पणी का समाज पर असर पड़ सकता है. उन्होंने अधिकारियों को ऑनलाइन मंचों का इस्तेमाल करते समय संयम बरतने का निर्देश दिया था.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles