![]()
दैनिक भास्कर के पौधारोपण महाअभियान को लेकर साइकिल पे संडे के सहयोग से आज बेगूसराय के मध्य विद्यालय बीहट के छात्र-छात्राओं ने 55 पौधे लगाए। हर्ल (खाद कारखाना) ग्राउंड में पौधारोपण के साथ बच्चों को पौधा के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान एक तरफ नीम के पौधे लगाए गए। दूसरी छोर पर गुलमोहर, अशोक और मोहगनी के पौधे लगाकर पृथ्वी को हरा भरा रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धपीठ बड़की दुर्गा मंदिर बीहट परिसर से साइकिल पे संडे के नेतृत्व में 99 सवार यात्रियों ने बीहट गांव के बीच से होते हुए हर्ल ग्राउंड तक जागरूकता साइकिल रैली निकाल कर किया। इस दौरान साइकिल पे संडे के संयोजक डॉ. कुंदन कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ सदस्य विनोद भारती, अंशु कुमार सुजीत कुमार, कुणाल कुमार, गोविंद कुमार और राजकुमार आदि ने साइकिल रैली में नारे लगाते हुए लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक किया गया। आम लोगों को भी प्रभावित कर रहा है प्रयास मौके पर अभियान के संयोजक डॉ. कुंदन कुमार ने कहा कि दैनिक भास्कर यह प्रयास आम लोगों को भी प्रभावित कर रहा है। अखबार के साथ बीज का आना अखबारों के लिए यह पहला प्रयोग है। दैनिक भास्कर ने इसके पहले भी तुलसी के बीज भेज कर लोगों को धर्म और संस्कृति के प्रति जागृत किया था। अब अश्वगंधा का बीज अखबार के साथ देते हुए दैनिक भास्कर ने पर्यावरण के प्रति लोगों को फिर से एक बार संकल्पित करने का प्रयास किया है। टीम के वरिष्ठ सदस्य विनोद भारती और अंशु कुमार ने कहा की दैनिक भास्कर के 75 लाख पौधे लगाने के संकल्प में साइकिल पे संडे टीम भी अपना योगदान दे रही है। अभियान को आगे बढ़ने का संकल्प लिया उन्होंने बताया कि 6 अगस्त तक हर रविवार पौधारोपण का यह कार्यक्रम दैनिक भास्कर को समर्पित होगा। वहीं, मध्य विद्यालय बीहट की शिक्षिका प्रीति कुमारी ने भी अपने बच्चों के साथ इस अभियान को आगे बढ़ने का संकल्प लिया। दैनिक भास्कर के इस कार्यक्रम से जुड़ी हुई छात्राओं ने संकल्प लिया कि वह अपने विद्यालय की हर छात्राओं के हाथों तक पौधा पहुंचाएंगे। मौके पर मीठी, प्रीति, स्वीकृति, आरती, छोटी, सिमरन, शिवानी, यासिता, सृष्टि और पायल सहित अन्य छात्राओं ने कहा कि आज के लिए सबसे अनमोल उपहार पौधा है और जब यह पौधे वृक्ष का रूप लेंगे तो हम सबके लिए जीवनदायिनी होंगे। इसलिए हम अपने विद्यालय की हर छात्राओं को पौधा उपलब्ध करवाएंगे।

