![]()
कैमूर जिला पुलिस ने अपराध और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कुदरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एनएच-19 स्थित चिलबिली ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने इस दौरान एक पिकअप वैन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें क्रूरतापूर्वक लादे गए पांच अवैध मवेशी बरामद किए गए। मौके से तीन मवेशी तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह लंबे समय से अवैध पशु तस्करी में लिप्त था
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामगढ़ थाने के राजगढ़ निवासी शेख खुर्शीद अहमद (चालक), तथा मोहनिया थाने के बेलौरी निवासी जाहिद कुरैशी और मोहम्मद रियाज कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा पिकअप (नंबर UP 67T 2593) को भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से अवैध पशु तस्करी में लिप्त था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन मवेशियों को कहां ले जाया जा रहा था और इस रैकेट में अन्य कौन लोग शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
