Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में अल्पसंख्यक छात्रावास की जमीन का निरीक्षण:वक्फ भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश, अवैध कब्जे पर चेतावनी, निर्माण प्रक्रिया तेज


सीतामढ़ी जिले के मेहसौल में प्रस्तावित अल्पसंख्यक छात्रावास के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) मो. अतहर ने रविवार को मेहसौल पूर्वी वार्ड-28 में छात्रावास के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, मो. अतहर ने संबंधित अधिकारियों को भूमि की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को जल्द दूर करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। इससे पहले, जिला अतिथि गृह, राजोपट्टी में वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में जिले की विभिन्न वक्फ संपत्तियों से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने सुन्नी वक्फ बोर्ड, सीतामढ़ी के अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा उर्फ गौहर शमी को वक्फ संपत्तियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन संपत्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक के बाद, मो. अतहर ने रुन्नीसैदपुर, गुदरी बाजार और मेहसौल पूर्वी वार्ड-28 स्थित वक्फ भूमि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वक्फ की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को तत्काल भूमि खाली करने की कड़ी चेतावनी देते हुए, CEO ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर कब्जा नहीं हटाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सचिव साजिद अली खान, गुंजन कुमार, मदरसा रहमानिया मेहसौल के पूर्व अध्यक्ष मो. अरमान अली सहित वक्फ बोर्ड के कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles