बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम का पांचवां दिन:दोनों पाली में साइंस के पेपर, 4 दिनों में 22 छात्रों निष्कासित

Date:


बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आज पांचवां दिन है। आज दोनों पाली में विज्ञान (साइंस) विषय का पेपर आयोजित किया जा रहा है। पटना सहित सभी जिलों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पटना जिले में करीब 71 हजार परीक्षार्थियों के लिए 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में करीब 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। पहली पाली में लगभग 7.58 लाख और दूसरी पाली में करीब 7.54 लाख परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। दो पालियों में कराई जा रही परीक्षा पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होती है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 8.30 बजे से 9 बजे तक दिया जाता है। 9 बजते ही केंद्र के गेट बंद कर दिए जाते हैं। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होती है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर एंट्री दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक दी जाती है। दोपहर 2 बजे गेट बंद कर दिया जाता है। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया है। ताकि परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से पूरी की जा सके। 4 दिनों में 22 छात्रों को किया निष्कासित परीक्षा के दौरान कदाचार पर सख्ती बरती जा रही है। अब तक चार दिनों में कुल 22 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया जा चुका है। पहले दिन 5, दूसरे दिन 6, तीसरे दिन 5 और चौथे दिन 6 परीक्षार्थियों को विभिन्न जिलों से निष्कासित किया गया। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कदाचार के किसी भी मामले में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को जूता और मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र पर नहीं आने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा जांच को आसान और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह नियम लागू किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp