![]()
बीटेक, आईआईटी और हायर एजुकेशन की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स कड़ी महेनत करते हैं, लेकिन बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर नहीं होने से लाखों बच्चे उस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते हैं। अगर बच्चों को नन्ही उम्र में मैथिमेटिक्लस स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाए तो वो आगे चलकर इसे आसानी से क्रैक कर सकते हैं। मैथ्स के बड़े-बड़े सवालों को सॉल्व करने के लिए अबेकस एक अच्छा टूल्स है। अबेकस लर्निंग के जरिए बच्चे भारी-भरकरम मेंटल मैथ्स के सवालों को अंगुलियों पर चुटकी में सॉल्व कर लेते हैं। इसी कड़ी में आज पटना में माइंड मंत्रा की ओर से एक प्रोग्राम आयोजित किया गया। देखिए कार्यक्रम की तस्वीर… माइंड मंत्रा अबेकस की तरफ से प्रतियोगिता का आयोजन पटना के विद्यापति भवन में माइंड मंत्रा अबेकस द्वारा आयोजित जिला सुपर किड्ज़ प्रतियोगिता में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी मेंटल मैथ्स क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने पूर्ण 200 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुल 60 प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। छात्रों ने मेंटल मैथ क्वालिटि का प्रदर्शन किया प्रतियोगिता में कंकड़बाग, राजीव नगर और अशोक राजपथ स्थित माइंड मंत्रा अबेकस केंद्रों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी मानसिक गणना (मेंटल मैथ) क्षमता का प्रदर्शन किया। छात्रों ने मेंटल स्टेबिलिटी का परिचय दिया प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को 20 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल करने की चुनौती दी गई। इसके बाद आयोजित ओरल राउंड में विद्यार्थियों ने मात्र 30 सेकंड में 10 मानसिक गणित के प्रश्नों के सही उत्तर देकर अपनी गति, एकाग्रता, सटीकता और आत्मविश्वास का परिचय दिया। 10 प्रतिभागियों ने 100% मार्क गेन किया प्रतियोगिता में 10 विद्यार्थियों ने 200 में से 200 अंक प्राप्त कर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। वहीं, कुल 60 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता स्थान प्राप्त किया और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की मानसिक गणना क्षमता, स्मरण शक्ति, एकाग्रता, तार्किक सोच और आत्मविश्वास का विकास करने का उद्देश्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि माइंड मंत्रा अबेकस की प्रशिक्षण पद्धति बच्चों के बौद्धिक विकास में प्रभावी साबित हो रही है। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
